सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक बिस्किट विक्रेता को दो अज्ञात बदमाशों ने 500 रुपये छीनने के बाद गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह करुआ मंदिर के पास हुई। घायल की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है। उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांवों में बिस्किट बेच रहा था
घायल मुजाहिद ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी बलवाहाट थाना क्षेत्र के गांवों में बिस्किट बेच रहा था। करुआ मंदिर के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और 500 रुपये मांगे। मुजाहिद ने पैसे दे दिए, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से दोनों जांघ में मुजाहिद के दोनों पैर जख्मी हो गए हैं बलवाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद बलवाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मुजाहिद को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक बिस्किट विक्रेता को दो अज्ञात बदमाशों ने 500 रुपये छीनने के बाद गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह करुआ मंदिर के पास हुई। घायल की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है। उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांवों में बिस्किट बेच रहा था
घायल मुजाहिद ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी बलवाहाट थाना क्षेत्र के गांवों में बिस्किट बेच रहा था। करुआ मंदिर के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और 500 रुपये मांगे। मुजाहिद ने पैसे दे दिए, लेकिन इसके बावजूद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से दोनों जांघ में मुजाहिद के दोनों पैर जख्मी हो गए हैं बलवाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद बलवाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मुजाहिद को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।