मुंगेर सदर अस्पताल में जमालपुर प्रखंड के प्रेम टोला फरदा निवासी करिश्मा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के माध्यम से करिश्मा की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद तीनों नवजात बच्चियों की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. रचना कुमारी ने बताया कि पहली बच्ची का वजन 2300 ग्राम, दूसरी का 2000 ग्राम और तीसरी का 1600 ग्राम है। बेहतर देखभाल और निगरानी के उद्देश्य से तीनों नवजात बच्चियों को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पति गुजरात के सूरत में ड्राइवर
करिश्मा के पति सन्नी कुमार वर्तमान में सूरत में ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। करिश्मा की शादी वर्ष 2023 में पटना जिले के मकरा बस्ती में हुई थी, जबकि उनका मायका प्रेम टोला फरादा में है। शादी के लगभग ढाई साल बाद एक साथ तीन बच्चियों के जन्म से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों में बादल कुमार, गौतम कुमार, पिंकी देवी सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। परिवारजनों ने मां और नवजातों के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। मुंगेर सदर अस्पताल में जमालपुर प्रखंड के प्रेम टोला फरदा निवासी करिश्मा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के माध्यम से करिश्मा की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद तीनों नवजात बच्चियों की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. रचना कुमारी ने बताया कि पहली बच्ची का वजन 2300 ग्राम, दूसरी का 2000 ग्राम और तीसरी का 1600 ग्राम है। बेहतर देखभाल और निगरानी के उद्देश्य से तीनों नवजात बच्चियों को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पति गुजरात के सूरत में ड्राइवर
करिश्मा के पति सन्नी कुमार वर्तमान में सूरत में ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। करिश्मा की शादी वर्ष 2023 में पटना जिले के मकरा बस्ती में हुई थी, जबकि उनका मायका प्रेम टोला फरादा में है। शादी के लगभग ढाई साल बाद एक साथ तीन बच्चियों के जन्म से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों में बादल कुमार, गौतम कुमार, पिंकी देवी सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। परिवारजनों ने मां और नवजातों के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।


