हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के हलके में बीरेंद्र सिंह की चेतावनी:बोले- 6 माह में पता चल जाएगा कितना है दम; राव सद्भाव यात्रा से दूरी बनाए हैं

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के हलके में बीरेंद्र सिंह की चेतावनी:बोले- 6 माह में पता चल जाएगा कितना है दम; राव सद्भाव यात्रा से दूरी बनाए हैं

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को इशारों-इशारों में चुनौती दे डाली। वह भी राव के ही गृह जिले महेंद्रगढ़ में। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को 6-7 महीने में पता लग जाएगा कि हमारे अंदर दम है या नहीं। बीरेंद्र सिंह बुधवार को महेंद्रगढ़ में इसी यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। बीरेंद्र सिंह अपने पूर्व सांसद बेटे बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा की कमान संभाले हुए हैं। पूर्व IAS अधिकारी एवं हिसार के सांसद रहे बृजेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर को जींद के उचाना हलके से यात्रा शुरू की थी, जो 6 चरणों में सभी 90 हलकों में जाएगी। असल में, हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही राव नरेंद्र सिंह ने यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि यह कार्यक्रम उनके अध्यक्ष बनने से पहले का है। वह हाईकमान के आदेश मानेंगे। यदि हाईकमान कहेगी, तभी यात्रा में शामिल होंगे। अभी तक राव नरेंद्र यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं। दिलचस्प है कि कांग्रेस में बड़बोले नेताओं पर लगाम कसने के लिए 28 अक्टूबर को हाईकमान ने अनुशासन समिति बनाई है। इसमें चेयरमैन पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक और सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन हैं। कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह ये बातें कहीं… पूर्व विधायक बोले- संभलकर बयान दें, नहीं तो भाजपा चौथी बार आएगी
वहीं, बैठक में पूर्व एमएलए राधेश्याम शर्मा ने कांग्रेस प्रभारी पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें सोच समझकर कांग्रेसी नेताओं के लिए बयान देने होंगे, अन्यथा चौथी बार भी प्रदेश में भाजपा सरकार आ जाएगी। मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. राजवंती यादव मौजूद रहे। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बीरेंद्र सिंह की पोती की होगी सियासी लॉन्चिंग:हिसार में पिता बृजेंद्र की सद्भावना यात्रा में शामिल हुईं कुदरत; कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M.Phil हरियाणा के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की तीसरी पीढ़ी को राजनीति में लॉन्च करने की तैयारी है। बीरेंद्र सिंह की 24 वर्षीय पोती कुदरत पिता पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में हिसार के उकलाना में शामिल हुईं। तब से इस बात की चर्चा है कि सर छोटूराम के परिवार का एक और सदस्य राजनीति में आ सकता है। कुदरत सर छोटूराम की ग्रेट-ग्रेट ग्रैंड डॉटर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *