चूरू में होली की बिंदोरी निकली:कार्यकर्ताओं सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण थिरके

चूरू में होली की बिंदोरी निकली:कार्यकर्ताओं सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण थिरके

चूरू में होली का उत्साह छाया रहा। शहर के सुभाष चौक से मुख्य बाजार होते हुए होली की बिंदोरी निकाली गई, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह बिंदोरी सुभाष चौक से शुरू होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा और रामगढ़िया दरवाजा होते हुए रामगढ़िया दरवाजे तक पहुंची। बिंदोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया।
इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को घोड़ी पर बिठाया गया, जबकि चूरू विधायक हरलाल सहारण अपने समर्थकों के साथ धमाल पर थिरकते नजर आए। बिंदोरी में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गईं। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा रोचक स्वांग के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य बाजार में इस बिंदोरी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख बाजारों से निकलने वाली इस बिंदोरी का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और होली की खुशियां मनाईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *