Twinkle Khanna On Bill Gates name Epstein Files: दुनिया के सबसे चर्चित और विवादित मामलों में से एक ‘जेफरी एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) यानी यौन अपराधों के दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। इस काली सूची में दुनिया के कई बड़े नेताओं और अरबपतियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड की ‘मिसेज फनीबोन्स’ यानी ट्विंकल खन्ना ने अपने एक ऐसा तंज कस दिया है जो देखते-देखते वायरल हो गया है।
ट्विंकल खन्ना ने कसा बिल गेट्स पर तंज (Twinkle Khanna Dig On Bill Gates name Epstein Files)
एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना, अपने बेबाक कॉलम के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए लिखे में बिल गेट्स पर निशाना साधा। ट्विंकल ने लिखा कि एक वक्त था जब बिल गेट्स का नाम एक्सेल (Excel) जैसे शानदार सॉफ्टवेयर की वजह से चर्चा में रहता था, लेकिन आज उनका नाम एपस्टीन जैसे दागदार मामले की वजह से ट्रेंड हो रहा है।

ट्विंकल ने माइक्रोसॉफ्ट के बहिष्कार का बना लिया था मन (Akshay Kumar Wife Twinkle Khanna)
ट्विंकल ने आगे बड़े ही मजाकिया लहजे में आगे लिखा, “सुबह 9 बजे जब मैं अपने अकाउंटेंट के ईमेल देख रही थी, तो मुझे बिल गेट्स के पुराने दिन याद आ गए। एक पल के लिए तो मेरे मन में आया कि माइक्रोसॉफ्ट का बहिष्कार (Boycott) कर दूं, लेकिन अगले ही पल मैंने अपनी यह बात माइक्रोसॉफ्ट ‘वर्ड’ (Word) पर ही टाइप करना जारी रखा। सच तो यह है कि इंसान अक्सर नैतिकता से ज्यादा अपनी सुविधा को चुनता है।”

बिल गेट्स पर क्या हैं आरोप? (Bill Gates Jeffrey Epstein allegations)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन फाइल्स में जेफरी का एक ईमेल है जिसमें दावा किया गया था कि ‘रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के बाद बिल गेट्स को एसटीडी (सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिसीज) हो गया था।’

बिल गेट्स की सफाई (Bill Gates Clarification On Jeffrey Epstein Files)
दूसरी तरफ, बिल गेट्स ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी एपस्टीन के निजी द्वीप (Island) पर नहीं गए और न ही उन महिलाओं से मिले जिनका जिक्र किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि अतीत में उनकी मुलाकात जेफरी एपस्टीन से हुई थी, जिसका उन्हें आज भी गहरा पछतावा है।
ट्विंकल खन्ना के इस तंज ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। लोग उनकी इस बात से सहमत दिख रहे हैं कि तकनीक की दुनिया के ‘भगवान’ कहे जाने वाले शख्स का नाम इस तरह के संदिग्ध मामलों में आना वाकई हैरान करने वाला है।


