बनमा इटहरी में घर के बाहर से बाइक:पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस कर रही मामले की जांच

बनमा इटहरी में घर के बाहर से बाइक:पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस कर रही मामले की जांच

बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित सुधीर ठाकुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सुधीर ठाकुर के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-19 V 9465) प्रतिदिन की तरह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह नींद खुलने पर जब वे बाहर निकले तो दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर थाना प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित सुधीर ठाकुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सुधीर ठाकुर के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-19 V 9465) प्रतिदिन की तरह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह नींद खुलने पर जब वे बाहर निकले तो दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर थाना प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *