किशनगंज पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शनिवार को छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़कट्टा थाना पुलिस जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। युवक से सख्ती से पूछताछ के बाद एक संगठित बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अब तक छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार बाइक चोरों की पहचान समीरूद्दीन, गुलशाद आलम, अरफाज और आरिफ के रूप में हुई है। ये सभी पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और पश्चिम बंगाल में बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शनिवार को छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़कट्टा थाना पुलिस जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। युवक से सख्ती से पूछताछ के बाद एक संगठित बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अब तक छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार बाइक चोरों की पहचान समीरूद्दीन, गुलशाद आलम, अरफाज और आरिफ के रूप में हुई है। ये सभी पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और पश्चिम बंगाल में बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


