शाजापुर जिले के ग्राम जमलाय के पास मंगलवार शाम करीब 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचाया। घायलों की पहचान ग्राम कोलू खेड़ी निवासी गिरिराज (18) पुत्र प्रेम सिंह और कृष्णपाल (12) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बुधवार सुबह 8 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


