भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान शाहपुर क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय मुस्कान गुप्ता (पिता अवधेश गुप्ता), पृथ्वी नट (पिता संतोष नट) और बिहिया थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार (पिता बिशुन कुँवर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संतोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि ओवरब्रिज पर बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हुई, जिससे तीनों सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहीं दूसरी घटना में एक बाइक सवार दंपति अज्ञात वाहन के चकमा देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वाहन से बचने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम दिनेश सिंह है। दोनों बिहिया प्रखंड के तियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे जगदीशपुर से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान शाहपुर क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय मुस्कान गुप्ता (पिता अवधेश गुप्ता), पृथ्वी नट (पिता संतोष नट) और बिहिया थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार (पिता बिशुन कुँवर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संतोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि ओवरब्रिज पर बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हुई, जिससे तीनों सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहीं दूसरी घटना में एक बाइक सवार दंपति अज्ञात वाहन के चकमा देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वाहन से बचने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है। उनके पति का नाम दिनेश सिंह है। दोनों बिहिया प्रखंड के तियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे जगदीशपुर से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


