अररिया में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही दम तोड़ा, चालक फरार

अररिया में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही दम तोड़ा, चालक फरार

अररिया-रानीगंज मार्ग पर धामा रूपोली के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक तारा बाबू बैसरा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के प्रवाह वार्ड संख्या 7 निवासी तारा बाबू बैसरा के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तारा बाबू अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। जानकारी के अनुसार, तारा बाबू अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी ओडी स्लीप के माध्यम से संबंधित थाने को भेज दी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के बड़े भाई श्याम लाल बैसरा सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
अररिया-रानीगंज मार्ग पर अक्सर ऐसे सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें अज्ञात वाहनों के शामिल होने के कारण न्याय मिलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार रात 8 बजे तक तारा बाबू का शव सदर अस्पताल में ही था। परिवार के अन्य सदस्य और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचने वाले थे। अररिया-रानीगंज मार्ग पर धामा रूपोली के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक तारा बाबू बैसरा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के प्रवाह वार्ड संख्या 7 निवासी तारा बाबू बैसरा के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तारा बाबू अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। जानकारी के अनुसार, तारा बाबू अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी ओडी स्लीप के माध्यम से संबंधित थाने को भेज दी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के बड़े भाई श्याम लाल बैसरा सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
अररिया-रानीगंज मार्ग पर अक्सर ऐसे सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें अज्ञात वाहनों के शामिल होने के कारण न्याय मिलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार रात 8 बजे तक तारा बाबू का शव सदर अस्पताल में ही था। परिवार के अन्य सदस्य और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचने वाले थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *