अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सुपौल में चचेरी बहन के घर से लौटते समय हादसा, शरीर पर मिले चोट के निशान

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सुपौल में चचेरी बहन के घर से लौटते समय हादसा, शरीर पर मिले चोट के निशान

सुपौल में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दतुवा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान चिकनी मानगंज वार्ड संख्या 5 निवासी परमेश्वरी सरदार के 22 वर्षीय बेटा संजय सरदार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संजय मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामना संदेश देने के लिए अपने चाचा की बेटी के ससुराल, जदिया थाना क्षेत्र के पीलवहा गांव गया हुआ था। देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दतुवा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल युवक को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर मिले चोट के निशान चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि हादसा अत्यंत गंभीर था। मामले की जांच में जुटी पुलिस जदिया थानाध्यक्ष नंदन कुमार नंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। सुपौल में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दतुवा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान चिकनी मानगंज वार्ड संख्या 5 निवासी परमेश्वरी सरदार के 22 वर्षीय बेटा संजय सरदार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संजय मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामना संदेश देने के लिए अपने चाचा की बेटी के ससुराल, जदिया थाना क्षेत्र के पीलवहा गांव गया हुआ था। देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दतुवा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल युवक को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर मिले चोट के निशान चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि हादसा अत्यंत गंभीर था। मामले की जांच में जुटी पुलिस जदिया थानाध्यक्ष नंदन कुमार नंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *