बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी 3 गोली:मुजफ्फरपुर में घर से बाजार के लिए निकले थे, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी 3 गोली:मुजफ्फरपुर में घर से बाजार के लिए निकले थे, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। कोइली गांव और भराव बाजार के बीच हुई इस घटना में 35 साल के रणधीर कुमार की मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोइली निवासी दिनेश राय के बेटे रणधीर कुमार आज अपने घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे। जब वे कोइली और भराव बाजार के बीच पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि रणधीर कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने रणधीर को तीन गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस खून से लथपथ रणधीर को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरी थाना पुलिस मौके पर पहुची और मामले की छानबीन शुरू की। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आपसी रंजिश की आशंका पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मुजफ्फरपुर के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। कोइली गांव और भराव बाजार के बीच हुई इस घटना में 35 साल के रणधीर कुमार की मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोइली निवासी दिनेश राय के बेटे रणधीर कुमार आज अपने घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे। जब वे कोइली और भराव बाजार के बीच पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि रणधीर कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने रणधीर को तीन गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस खून से लथपथ रणधीर को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरी थाना पुलिस मौके पर पहुची और मामले की छानबीन शुरू की। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आपसी रंजिश की आशंका पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *