हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों दो लोगों से दो लाख लूटे

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों दो लोगों से दो लाख लूटे

शिवपुरी. शहर के कोतवाली व कोलारस क्षेत्र में मंगलवार की शाम व रात को लूट की दो घटनाएं हुईं। दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही हैं। लूट की दोनों घटनाओं में बदमाश करीब दो लाख रुपए लूटकर ले गए। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले गए है और पड़ताल में जुटी है। दोनों घटनाएं डेढ़ घंटे के अंतराल में होना बताई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना ईटमा रोड के पास हाइवे पर हुई। यहां बिना नंबर वाली बाइक पर सवार बदमाशों ने सर्वेश धाकड़ निवासी न्यू शिव सिटी कॉलोनी को रोक लिया और उसके ऊपर कट्टा तानकर बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप, पावरबैंक व टमाटर बेचने के बाद मिले एक लाख 22 हजार रुपए रखे थे। दोनों बदमाश अपना चेहरा तौलियां से बांधे हुए थे। यह घटना मंगलवार शाम 4 बजे की है। इसके बाद यही बदमाश कोलारस क्षेत्र में ग्राम सेसई के पास पहुंचे तो इन्होंने एक वाहन कंपनी के शोरूम का मैनजर केशव शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी को रोक लिया और कट्टा दिखाकर 71 हजार रुपए लूट लिए। मैनेजर अपने सेठ अमित जैन को वाहनों के बीमा व आरटीओ भुगतान के पैसे देने के लिए जा रहा था। बदमाश केशव के पर्स में रखे 1700 रुपए भी लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना होने के बाद खुद एसपी अमन सिंह राठौड़ घटना क्षेत्र का मौका मुआयना करने पहुंचे थे, साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दोनों वारदात में बदमाश एक होने का अंदेशा

जिस तरह से दोनों लूट की घटनाएं हुई है, उससे यह प्रतीत होता है कि दोनो घटनाओं को बाइक सवार दो बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। पहले इन बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र में घटना की और फिर आगे निकलकर इन दोनों ने कोलारस क्षेत्र में भी मैैनेजर को निशाना बनाा। दोनों मामलों में बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की है और बाइक भी एक ही जो कि बिना नंबर वाली है। दोनों थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोतवाली व कोलारस में लूट की घटनाएं हुई हैं। दोनों घटनाओं में एक ही आरोपी है। हमको बदमाशों के कुछ स्थानों पर फुटेज मिले हंै। अन्य कुछ महत्वपूर्ण सुरागों पर काम चल रहा है। हम जल्द बदमाशों को पकडऩे की कार्रवाई करेंगे।
अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *