शेखपुरा में बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार:गिरिहिंडा से पकड़ा गया, 24 बोतल विदेशी शराब बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

शेखपुरा में बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार:गिरिहिंडा से पकड़ा गया, 24 बोतल विदेशी शराब बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को 24 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी बहादुर यादव के पुत्र रणबीर यादव के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई की 2 तस्वीरें.. शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी
उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को जमुई जिले के सिकंदरा की ओर से एक बाइक पर विदेशी शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी के नेतृत्व में टीम ने तस्कर के आने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। रणबीर यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एक बोरे में छिपाई गई थी
पुलिस ने तस्कर के पास से 18 लीटर विदेशी शराब (प्रत्येक बोतल 750 एमएल) और उसकी बाइक जब्त कर ली। यह शराब दो कार्टन में बंद करके एक बोरे में छिपाई गई थी। रणबीर यादव के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि रणबीर यादव को लगभग एक साल पहले भी नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को 24 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी बहादुर यादव के पुत्र रणबीर यादव के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई की 2 तस्वीरें.. शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी
उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को जमुई जिले के सिकंदरा की ओर से एक बाइक पर विदेशी शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी के नेतृत्व में टीम ने तस्कर के आने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। रणबीर यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एक बोरे में छिपाई गई थी
पुलिस ने तस्कर के पास से 18 लीटर विदेशी शराब (प्रत्येक बोतल 750 एमएल) और उसकी बाइक जब्त कर ली। यह शराब दो कार्टन में बंद करके एक बोरे में छिपाई गई थी। रणबीर यादव के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि रणबीर यादव को लगभग एक साल पहले भी नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *