भागलपुर में बीच सड़क पर बिजली के खंभे:पोल से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल, विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष

भागलपुर में बीच सड़क पर बिजली के खंभे:पोल से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल, विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष

भागलपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। बीच सड़क पर ही बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। खंजरपुर की ओर से मायागंज अस्पताल जाने वाली इस सड़क को वैकल्पिक बाइपास भी कहा जाता है, लेकिन महज 100 मीटर के दायरे में खंभों की मौजूदगी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार को बाइक से पति-पत्नी मायागंज अस्पताल जा रहे थे। सड़क के बीचों-बीच लगे खंभों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। जिस जगह पर बिजली के खंभे लगे हैं, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल मायागंज है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। रात के समय यह सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में खंभे स्पष्ट दिखाई नहीं देते। बीच सड़क पोल, बिगड़ रहा संतुलन स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह महीनों में कई हादसे हो चुके हैं। तीन बार ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकराई है। बाइक सवार युवक भी सीधे खंभे से टकरा गया था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय निवासी गीता देवी ने बताया कि सुबह एक युवक और युवती बाइक से जा रहे थे। खंभे से टकराकर गिर गए। ई-रिक्शा चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने बाइक को किया जब्त थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक दंपति घायल हुआ है। महिला बाइक चला रही थी। पोल से टकराने के बाद दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। घायलों की पहचान की जा रही है। फंड जारी किया गया है वहीं, इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि निगम की ओर से फंड जारी किया गया है। लेकिन किस खंभे को हटाने या रिपेयरिंग करने के लिए दिए हैं, यह क्लियर नहीं किया गया है। हमें बताया जाएगा तो खंभे को हटाएंगे। भागलपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। बीच सड़क पर ही बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। खंजरपुर की ओर से मायागंज अस्पताल जाने वाली इस सड़क को वैकल्पिक बाइपास भी कहा जाता है, लेकिन महज 100 मीटर के दायरे में खंभों की मौजूदगी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार को बाइक से पति-पत्नी मायागंज अस्पताल जा रहे थे। सड़क के बीचों-बीच लगे खंभों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। जिस जगह पर बिजली के खंभे लगे हैं, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल मायागंज है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। रात के समय यह सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में खंभे स्पष्ट दिखाई नहीं देते। बीच सड़क पोल, बिगड़ रहा संतुलन स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह महीनों में कई हादसे हो चुके हैं। तीन बार ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकराई है। बाइक सवार युवक भी सीधे खंभे से टकरा गया था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय निवासी गीता देवी ने बताया कि सुबह एक युवक और युवती बाइक से जा रहे थे। खंभे से टकराकर गिर गए। ई-रिक्शा चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने बाइक को किया जब्त थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक दंपति घायल हुआ है। महिला बाइक चला रही थी। पोल से टकराने के बाद दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। घायलों की पहचान की जा रही है। फंड जारी किया गया है वहीं, इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि निगम की ओर से फंड जारी किया गया है। लेकिन किस खंभे को हटाने या रिपेयरिंग करने के लिए दिए हैं, यह क्लियर नहीं किया गया है। हमें बताया जाएगा तो खंभे को हटाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *