सीवान में बाइक सवार हमलावरों ने पत्रकार को मारी गोली:शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा;पटना रेफर, गांव के एक आरोपी शख्स पर संदेह

सीवान में बाइक सवार हमलावरों ने पत्रकार को मारी गोली:शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा;पटना रेफर, गांव के एक आरोपी शख्स पर संदेह

सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक हिंदी दैनिक अखबार के प्रखंड रिपोर्टर रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी गई। अज्ञात बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।
यह घटना बंद पड़ी चीनी मिल के पास हुई। हमलावरों ने ओवरटेक कर रमेश कुमार सिंह पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। घायल रमेश कुमार सिंह सड़क पर गिर गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा रमेश कुमार सिंह सीवान शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वे कुछ लोगों के साथ कार से भवानी मोड़ स्थित अपनी दुकान पहुंचे, जहां उनकी बाइक खड़ी थी। दुकान से बाइक लेकर वे अपने घर जसौली खरग के लिए निकले। बंद पड़ी चीनी मिल के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक किया और गोली चला दी। गोली लगने के बाद रमेश सड़क पर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। घायल पत्रकार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सके। 2022 में सुपारी देकर मारने की हुई थी कोशिश घटना के संभावित कारणों के बारे में रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में गांव के एक आरोपी ने जेल से उन्हें मारने की सुपारी दी थी। वो गैंगवार के एक मामले में जेल गया था। तत्कालीन पचरुखी थाना प्रभारी ने इस संबंध में जेल अधीक्षक को सूचित भी किया था। रमेश ने आशंका जताई कि वह व्यक्ति अब जेल से बाहर है और विदेश में रह रहा है। उन्हें संदेह है कि उसने विदेश से अपने भाई के माध्यम से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है, जो गांव में रहकर उसका काम देखता है। घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल जाकर घायल पत्रकार से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रमेश को एक गोली लगी है और हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक हिंदी दैनिक अखबार के प्रखंड रिपोर्टर रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी गई। अज्ञात बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।
यह घटना बंद पड़ी चीनी मिल के पास हुई। हमलावरों ने ओवरटेक कर रमेश कुमार सिंह पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। घायल रमेश कुमार सिंह सड़क पर गिर गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा रमेश कुमार सिंह सीवान शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वे कुछ लोगों के साथ कार से भवानी मोड़ स्थित अपनी दुकान पहुंचे, जहां उनकी बाइक खड़ी थी। दुकान से बाइक लेकर वे अपने घर जसौली खरग के लिए निकले। बंद पड़ी चीनी मिल के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक किया और गोली चला दी। गोली लगने के बाद रमेश सड़क पर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। घायल पत्रकार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं सके। 2022 में सुपारी देकर मारने की हुई थी कोशिश घटना के संभावित कारणों के बारे में रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में गांव के एक आरोपी ने जेल से उन्हें मारने की सुपारी दी थी। वो गैंगवार के एक मामले में जेल गया था। तत्कालीन पचरुखी थाना प्रभारी ने इस संबंध में जेल अधीक्षक को सूचित भी किया था। रमेश ने आशंका जताई कि वह व्यक्ति अब जेल से बाहर है और विदेश में रह रहा है। उन्हें संदेह है कि उसने विदेश से अपने भाई के माध्यम से इस वारदात को अंजाम दिलवाया है, जो गांव में रहकर उसका काम देखता है। घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल जाकर घायल पत्रकार से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रमेश को एक गोली लगी है और हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *