दतिया में सड़क किनारे मिला बाइक सवार का शव:ड्राइवरी करता था युवक, बिना बताए घर से निकला था

दतिया में सड़क किनारे मिला बाइक सवार का शव:ड्राइवरी करता था युवक, बिना बताए घर से निकला था

दतिया के गांव खजुरी के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह के समय जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को गिरा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी पड़ी मिली। बाइक क्षतिग्रस्त हालत में थी। बाइक की स्थिति देखकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना का मामला माना है। अज्ञात वाहन या जानवर से टक्कर की आशंका पुलिस के अनुसार संभावना है कि युवक की बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकराई हो या फिर आवारा जानवर से भिड़ंत हुई हो। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के हालात को देखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतक की पहचान नवीन यादव (40) पुत्र प्रताप सिंह यादव निवासी सेवढ़ा चुंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। ड्राइवरी करता था नवीन परिजनों के मुताबिक नवीन यादव ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि उसे शराब पीने की आदत थी। हालांकि घटना के समय वह किस स्थिति में था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। परिवार ने पुलिस को बताया कि नवीन यादव घर से बिना बताए निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह कहां जा रहा है। सुबह पुलिस की सूचना मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। मर्ग कायम, जांच जारी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामला संदिग्ध दुर्घटना के रूप में दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *