जमुई में मंगलवार लगभग 10 बजे रात को गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गंगरा गांधी आश्रम के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायल युवकों की पहचान गिद्धौर के गांधी आश्रम गंगरा निवासी लक्ष्मण रावत पुत्र रमेश रावत और बंधौरा गांव निवासी बिनय रावत पुत्र कृष्णा रावत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में लक्ष्मण रावत को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जमुई में मंगलवार लगभग 10 बजे रात को गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर गंगरा गांधी आश्रम के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायल युवकों की पहचान गिद्धौर के गांधी आश्रम गंगरा निवासी लक्ष्मण रावत पुत्र रमेश रावत और बंधौरा गांव निवासी बिनय रावत पुत्र कृष्णा रावत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में लक्ष्मण रावत को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


