शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार की मौत:पत्नी घायल; बहन की ननद की शादी में जा रहे थे पति-पत्नी

शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार की मौत:पत्नी घायल; बहन की ननद की शादी में जा रहे थे पति-पत्नी

शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला अहमदपुर निवासी 28 वर्षीय सुभाष चंद्र वर्मा के रूप में हुई है। हादसे में उनकी पत्नी अनीता घायल हो गईं। यह घटना बीती रात तब हुई जब वे अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होने जा रहे थे। सुभाष अपनी पत्नी के साथ आरसी मिशन थाना क्षेत्र के उधौपारा स्थित अपनी बहन की ननद की शादी में जा रहे थे। चौक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इंदेपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुभाष के मोबाइल से नंबर निकालकर उनके परिवार को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सुभाष चंद्र वर्मा मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं – मुस्कान, कार्तिक और हिमांशु। दो बच्चे पहले ही शादी में जा चुके थे, जबकि एक बच्चा घर पर ही रुका था। सुभाष की मौत से परिवार और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल पत्नी अनीता का इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *