आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाजार से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक नेसार अहमद उर्फ आरजू अंसारी(42) पीरो के इटिम्हा गणेश गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार नेसार अहमद किसी काम से हसन बाजार गए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। कचनथ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम नेसार अहमद पीरो बस पड़ाव के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मां सकीना बेगम, पत्नी शबाना, बेटी खुशी(18) और दो पुत्र तनवीर(15), तौकीर(10) है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग इधर, कचनथ मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से गति अवरोधक, चेतावनी संकेत और नियमित पुलिस गश्ती की मांग की है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाजार से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक नेसार अहमद उर्फ आरजू अंसारी(42) पीरो के इटिम्हा गणेश गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार नेसार अहमद किसी काम से हसन बाजार गए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। कचनथ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम नेसार अहमद पीरो बस पड़ाव के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मां सकीना बेगम, पत्नी शबाना, बेटी खुशी(18) और दो पुत्र तनवीर(15), तौकीर(10) है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग इधर, कचनथ मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से गति अवरोधक, चेतावनी संकेत और नियमित पुलिस गश्ती की मांग की है।


