पूर्णिया में शहर के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक जख्मी होने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी छेदी भगत के बेटे दिनेश भगत के रूप में हुई है। मृतक के पिता छेदी भगत ने बताया कि उनका बेटा दिनेश भगत अपने घर से किसी जरूरी काम से निकला था। घर से निकलते समय उसने कहा था कि वह काम निपटाकर वापस लौटेगा और सभी के साथ बैठकर खाना खाएगा। लेकिन लौटने के क्रम में जीरो माइल के पास उसकी स्पलेंडर बाइक की टक्कर एक अपाची बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दिनेश भगत को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अपाची बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया था, लेकिन मौका देखकर वह घटनास्थल से फरार हो गया। तेज रफ्तार बाइक के कारण एक्सीडेंट सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि बाइक की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले आई और मामले की जांच में जुट गई है। लाश को कब्जे में लेकर के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। पूर्णिया में शहर के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक जख्मी होने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी छेदी भगत के बेटे दिनेश भगत के रूप में हुई है। मृतक के पिता छेदी भगत ने बताया कि उनका बेटा दिनेश भगत अपने घर से किसी जरूरी काम से निकला था। घर से निकलते समय उसने कहा था कि वह काम निपटाकर वापस लौटेगा और सभी के साथ बैठकर खाना खाएगा। लेकिन लौटने के क्रम में जीरो माइल के पास उसकी स्पलेंडर बाइक की टक्कर एक अपाची बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दिनेश भगत को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अपाची बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया था, लेकिन मौका देखकर वह घटनास्थल से फरार हो गया। तेज रफ्तार बाइक के कारण एक्सीडेंट सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत ने बताया कि बाइक की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले आई और मामले की जांच में जुट गई है। लाश को कब्जे में लेकर के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।


