नवादा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हिसुआ थाना क्षेत्र के गयाजी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव निवासी होरिल चौहान के पुत्र गया चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गया चौहान अपने परिवार से मिलकर घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार गया की ओर से हिसुआ की तरफ आ रहा था। अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल काफी दूर जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार और एसआई उमेश राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। नवादा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हिसुआ थाना क्षेत्र के गयाजी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव निवासी होरिल चौहान के पुत्र गया चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गया चौहान अपने परिवार से मिलकर घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार गया की ओर से हिसुआ की तरफ आ रहा था। अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल काफी दूर जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार और एसआई उमेश राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


