मोतिहारी में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में जाते समय हादसा, एक घायल

मोतिहारी में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में जाते समय हादसा, एक घायल

मोतिहारी में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा मसान चौक के पास हुई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हथियाही गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर मुखिया के रूप में हुई है। मृतक शंकर मुखिया की बेटी की शादी छह महीने बाद होने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष बोले-मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही घोड़ासहन थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर थाने में लगा दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा मसान चौक के पास हुई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हथियाही गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर मुखिया के रूप में हुई है। मृतक शंकर मुखिया की बेटी की शादी छह महीने बाद होने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष बोले-मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही घोड़ासहन थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर थाने में लगा दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *