तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत:पूर्णिया में काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक, मौके पर ही तड़पकर गई जान

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत:पूर्णिया में काम खत्म कर घर लौट रहा था युवक, मौके पर ही तड़पकर गई जान

पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था, कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पूर्णिया वनभाग मुख्य मार्ग पर एनएच-107 पर हुई। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार पंचायत के वार्ड नंबर 7 समुद्री रेखा गांव निवासी राम हसदा के बेटे सुखलाल हसदा (45) के रूप में हुई है। परिजन बोले- मजदूरी कर घर चलाता था, सुबह काम पर निकला था घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुखलाल हसदा मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार चलाते थे। वो रोजाना की तरह आज सुबह घर से पूर्णिया मजदूरी करने बाइक से निकले थे। काम पूरा कर घर वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हीरो होंडा एचएफ डीलक्स बाइक BR-11G-3196 के परखच्चे उड़ गए। जबकि इस दर्दनाक हादसे में सुखलाल हसदा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत के. नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुखलाल हसदा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था, कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पूर्णिया वनभाग मुख्य मार्ग पर एनएच-107 पर हुई। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार पंचायत के वार्ड नंबर 7 समुद्री रेखा गांव निवासी राम हसदा के बेटे सुखलाल हसदा (45) के रूप में हुई है। परिजन बोले- मजदूरी कर घर चलाता था, सुबह काम पर निकला था घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुखलाल हसदा मजदूरी कर किसी तरह घर परिवार चलाते थे। वो रोजाना की तरह आज सुबह घर से पूर्णिया मजदूरी करने बाइक से निकले थे। काम पूरा कर घर वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हीरो होंडा एचएफ डीलक्स बाइक BR-11G-3196 के परखच्चे उड़ गए। जबकि इस दर्दनाक हादसे में सुखलाल हसदा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत के. नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुखलाल हसदा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *