मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दिन के तीन बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रांटी पेड़ा चौक के पास हुई, जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मधुबनी के खैरा संतनगर निवासी प्रहलाद कुमार करण उर्फ मुन्ना दास के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी को मधुबनी से ड्रीम युगल लाइब्रेरी लाने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही को घटना का कारण बताया। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुद्दू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दिन के तीन बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रांटी पेड़ा चौक के पास हुई, जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मधुबनी के खैरा संतनगर निवासी प्रहलाद कुमार करण उर्फ मुन्ना दास के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी को मधुबनी से ड्रीम युगल लाइब्रेरी लाने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही को घटना का कारण बताया। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुद्दू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।


