औरंगाबाद में गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में हाई स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के बेटे 22 साल के यशवंत कुमार उर्फ गोविंदा के रूप में की गई। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे बलीगांव पंचायत के सरपंच मृतक के चाचा राणा रंग बहादुर सिंह ने बताया कि मेरा भतीजा डेहरी में रहता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त डेहरी निवासी पप्पू के साथ नवीनगर थाना क्षेत्र के महुली गांव में मौसी के घर गया था। रात में दोनों बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी होते हुए डेहरी लौट रहे थे। इस दौरान नबीनगर स्टेशन से पहले तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों सड़क किनारे खेत में चले गए। रात का समय होने के कारण दोनों काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुधवार की सुबह पप्पू ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। धक्का मारकर भागने वाले गाड़ी और उसके ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। यशवंत दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह शिवगंज में मोबाइल दुकान चलाता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। औरंगाबाद में गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में हाई स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के बेटे 22 साल के यशवंत कुमार उर्फ गोविंदा के रूप में की गई। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे बलीगांव पंचायत के सरपंच मृतक के चाचा राणा रंग बहादुर सिंह ने बताया कि मेरा भतीजा डेहरी में रहता था। मंगलवार को वह अपने दोस्त डेहरी निवासी पप्पू के साथ नवीनगर थाना क्षेत्र के महुली गांव में मौसी के घर गया था। रात में दोनों बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी होते हुए डेहरी लौट रहे थे। इस दौरान नबीनगर स्टेशन से पहले तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों सड़क किनारे खेत में चले गए। रात का समय होने के कारण दोनों काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुधवार की सुबह पप्पू ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। धक्का मारकर भागने वाले गाड़ी और उसके ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। यशवंत दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह शिवगंज में मोबाइल दुकान चलाता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


