हरदोई में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भतीजे को स्कूल से लाने जा रहे थे, मौके पर ही तोड़ा दम

हरदोई में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भतीजे को स्कूल से लाने जा रहे थे, मौके पर ही तोड़ा दम

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 68 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। इस्लामपुर जगाई गांव निवासी राज नारायण कुशवाहा अपने भाई के बच्चों को लखनऊ पब्लिक स्कूल से लेने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। घटना मटियामऊ-माधौगंज मार्ग पर भैसीमऊ गांव के सामने हुई। माधौगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने राज नारायण की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राज नारायण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और उसका चालक मौके से फरार हो गया। मृतक राज नारायण खेती-बाड़ी का काम करते थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस से राज नारायण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *