अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गोह में बहन के घर से लौट रहा था, NH-120 पर हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गोह में बहन के घर से लौट रहा था, NH-120 पर हादसा

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में NH120 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दधपी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित निघईं गांव निवासी दिवाकर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिवाकर यादव गोह थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। दधपी गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिवाकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें जीवित समझकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में NH120 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दधपी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित निघईं गांव निवासी दिवाकर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिवाकर यादव गोह थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। दधपी गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिवाकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें जीवित समझकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *