अरवल में बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंदा:मौके पर मौत, मोतेपुर बाजार जा रहा था मृतक; पुलिस ने जब्त की बस

अरवल में बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंदा:मौके पर मौत, मोतेपुर बाजार जा रहा था मृतक; पुलिस ने जब्त की बस

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुर्था पेट्रोल पंप के पास एसएच 69 पर एक अनियंत्रित पैसेंजर बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुर्था बाजार निवासी विनोद ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक मोतेपुर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जहानाबाद की ओर से आ रही डायमंड बस (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 51A 2700) अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। बस का ड्राइवर और खलासी फरार कुर्था प्रभारी थाना प्रभारी सुमिता उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने ले आई है। हालांकि, बस का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुर्था पेट्रोल पंप के पास एसएच 69 पर एक अनियंत्रित पैसेंजर बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुर्था बाजार निवासी विनोद ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक मोतेपुर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जहानाबाद की ओर से आ रही डायमंड बस (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 51A 2700) अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। बस का ड्राइवर और खलासी फरार कुर्था प्रभारी थाना प्रभारी सुमिता उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने ले आई है। हालांकि, बस का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *