दरभंगा में टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर को किया गिरफ्तार, दोनों वाहनों को किया जब्त

दरभंगा में टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर को किया गिरफ्तार, दोनों वाहनों को किया जब्त

दरभंगा में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मब्बी और विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की है। आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक की पहचान घटनास्थल से बरामद आधार कार्ड के आधार पर हुई। मृतक समस्तीपुर जिले के गंगापुर भगवानपुर, वैनी (पूसा) निवासी शिक्षक कृष्ण कुमार (50) हैं। हालांकि वह दरभंगा में कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर की पहचान झारखंड के जमशेदपुर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर असम से अनलोड होकर सीवान की ओर जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रशासन ने आम लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। दरभंगा में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मब्बी और विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की है। आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक की पहचान घटनास्थल से बरामद आधार कार्ड के आधार पर हुई। मृतक समस्तीपुर जिले के गंगापुर भगवानपुर, वैनी (पूसा) निवासी शिक्षक कृष्ण कुमार (50) हैं। हालांकि वह दरभंगा में कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर की पहचान झारखंड के जमशेदपुर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर असम से अनलोड होकर सीवान की ओर जा रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रशासन ने आम लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *