गड्ढे में गिरी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल:सीतापुर में घर लौटते समय हादसा, कई घंटे गड्ढे में पड़े रहे घायल

गड्ढे में गिरी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल:सीतापुर में घर लौटते समय हादसा, कई घंटे गड्ढे में पड़े रहे घायल

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सीतापुर–गोला मार्ग पर नौवा अंबरपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मन (45) पुत्र विश्राम अपने भतीजे रिंकू पुत्र राकेश के साथ देर रात बाइक से काम करके घर लौट रहे थे। दोनों पिपरझला से काजीकमालपुर की ओर होते हुए अपने गांव जगना इमलिया सुल्तानपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे लक्ष्मन की मौके पर ही मौत हो गई और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, दोनों चाचा-भतीजे मितौली थाना क्षेत्र के पिपरझला में मकान निर्माण का कार्य करते थे। रविवार देर रात काम निपटाकर वे घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की तो नौवा अंबरपुर मोड़ के पास बाइक सहित दोनों गड्ढे में पड़े मिले। सूचना मिलने पर चौकी तिहार के प्रभारी इंद्रजीत मौके पर पहुंचे और घायल रिंकू को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *