शेखपुरा में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। शेखपुरा-घाट कुसुंभा मुख्य सड़क मार्ग पर वरुई गांव के पास तीक्ष्ण मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायल युवकों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लखीसराय जिले के पाली गांव से शेखपुरा घूमने आए थे घायलों की पहचान लखीसराय जिले के विरुपर गांव निवासी नीतीश कुमार (गोपाल महतो के पुत्र), मिथुन कुमार (सोनू महतो के पुत्र) और अंकित कुमार (दीपक महतो के पुत्र कैलाश महतो के नाती) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मिथुन कुमार और नीतीश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। शेखपुरा बाजार से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ परिजनों ने बताया कि तीनों युवक लखीसराय जिले के पाली गांव से शेखपुरा घूमने आए थे। शेखपुरा बाजार से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। शेखपुरा-घाट कुसुंभा मुख्य सड़क मार्ग पर वरुई गांव के पास तीक्ष्ण मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायल युवकों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लखीसराय जिले के पाली गांव से शेखपुरा घूमने आए थे घायलों की पहचान लखीसराय जिले के विरुपर गांव निवासी नीतीश कुमार (गोपाल महतो के पुत्र), मिथुन कुमार (सोनू महतो के पुत्र) और अंकित कुमार (दीपक महतो के पुत्र कैलाश महतो के नाती) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मिथुन कुमार और नीतीश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। शेखपुरा बाजार से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ परिजनों ने बताया कि तीनों युवक लखीसराय जिले के पाली गांव से शेखपुरा घूमने आए थे। शेखपुरा बाजार से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


