सिवान के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग (NH-227A) पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक निर्माणाधीन पुलिया में गिर गए, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार दोपहर मुख्य मार्ग को घण्टो तक जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के करेजी गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जांच के बाद 2 को मृत घोषित किया
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान भलुई गांव निवासी बिगन राम के पुत्र अरविंद राम तथा दीना राम के पुत्र दीपक राम के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दीनानाथ राम के पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतकों के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग को लेकर गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया
सूचना मिलने पर गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सिवान के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग (NH-227A) पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक निर्माणाधीन पुलिया में गिर गए, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार दोपहर मुख्य मार्ग को घण्टो तक जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के करेजी गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जांच के बाद 2 को मृत घोषित किया
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान भलुई गांव निवासी बिगन राम के पुत्र अरविंद राम तथा दीना राम के पुत्र दीपक राम के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दीनानाथ राम के पुत्र चंदन राम के रूप में हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतकों के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग को लेकर गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया
सूचना मिलने पर गुठनी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।