सेल| गिधौरी से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ग्राम हसुवा एवं धमलपुर के बीच गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गया है बाईक चालक की मौके पर मौत हो गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार गिधौरी से बलौदाबाजार मुख्य सडक मार्ग पर तकरीबन 1बजे के आसपास ग्राम हसुवा और धमलपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाईक चालक देवेन्द्र प्रसाद साहु अपनी काले कलर की सीडी डिलक्स क्र.सी जी 13ए डब्ल्यू 5826 को अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे बाईक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गया और अज्ञात वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। मृतक देवेंद्र प्रसाद साहू ग्राम घाना थाना भटगांव जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ निवासी है जो रायपुर में पढाई करता था गुरुवार को रायपुर से अपने ग्राम घाना भटगांव आ रहा था उसी बीच ग्राम हसुवा और धमलपुर के बीच हादसा का शिकार हो गया ।और उनकी मौके पर मौत हो गई।इधर मृतक की आईडी से घटना की जानकारी परिजनों को सुचना दिया और मृतक की शव को तत्काल एम्बुलेंस से कसडोल सामुदायिक केंद्र ले जाया गया ।फिर हाल घटना की जानकारी गिधौरी को दिया गया है और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


