किशनगंज में बाइक ने बच्चे को कुचला:9 साल के आतिफ की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार, हाईवे पर हादसा

किशनगंज में बाइक ने बच्चे को कुचला:9 साल के आतिफ की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार, हाईवे पर हादसा

किशनगंज जिले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के सियालडांगा चौक के समीप नेशनल हाईवे पर हुई। गलगलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मृत बच्चे की पहचान सियालडांगा-नया बस्ती निवासी 9 वर्षीय आतिफ रेजा के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनो के साथ साथ इलाके मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। इस हादसे की सूचना कुर्लीकोर्ट थाने की पुलिस को दी गई। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में
कुर्लीकोर्ट थाने के थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुट गए। इधर, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सोहेल उर्फ राजा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। किशनगंज जिले में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के सियालडांगा चौक के समीप नेशनल हाईवे पर हुई। गलगलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मृत बच्चे की पहचान सियालडांगा-नया बस्ती निवासी 9 वर्षीय आतिफ रेजा के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनो के साथ साथ इलाके मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। इस हादसे की सूचना कुर्लीकोर्ट थाने की पुलिस को दी गई। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में
कुर्लीकोर्ट थाने के थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुट गए। इधर, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सोहेल उर्फ राजा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *