लातेहार के महुआडांड में बाइक टक्कर, युवक मरा:सरनाडीह पुल पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, मूर्ति विसर्जन देखकर लौट रहे थे, तीन गंभीर

लातेहार के महुआडांड में बाइक टक्कर, युवक मरा:सरनाडीह पुल पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, मूर्ति विसर्जन देखकर लौट रहे थे, तीन गंभीर

लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह पुल के पास शनिवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी युवक सरनाडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है, जब गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवक अपने-अपने घर लौट रहे थे। मृतक आरदीप मुंडा, घायलों में तीन युवक शामिल हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सरनाडीह गांव निवासी आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा) के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रितेश किंडो (20 वर्ष), वीरेंद्र खेरवार (25 वर्ष) और अमरसहाय तिर्की (22 वर्ष) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरदीप मुंडा अपनी मोटरसाइकिल पर अकेले सवार थे, जबकि रितेश, वीरेंद्र और अमरसहाय दूसरी बाइक पर थे। पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। सीएचसी में आरदीप को किया गया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित खालको ने जांच के बाद आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर तक गिर पड़े। किसी भी बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और हादसे की गंभीरता बढ़ गई। महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है और तीन युवक घायल हुए हैं। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह पुल के पास शनिवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी युवक सरनाडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है, जब गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवक अपने-अपने घर लौट रहे थे। मृतक आरदीप मुंडा, घायलों में तीन युवक शामिल हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सरनाडीह गांव निवासी आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा) के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रितेश किंडो (20 वर्ष), वीरेंद्र खेरवार (25 वर्ष) और अमरसहाय तिर्की (22 वर्ष) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरदीप मुंडा अपनी मोटरसाइकिल पर अकेले सवार थे, जबकि रितेश, वीरेंद्र और अमरसहाय दूसरी बाइक पर थे। पुल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। सीएचसी में आरदीप को किया गया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित खालको ने जांच के बाद आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर तक गिर पड़े। किसी भी बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और हादसे की गंभीरता बढ़ गई। महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है और तीन युवक घायल हुए हैं। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *