बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत:बाराबंकी में हादसे में एक गंभीर घायल, खेत से घर लौट रहे थे

बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत:बाराबंकी में हादसे में एक गंभीर घायल, खेत से घर लौट रहे थे

बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसा हुआ। सिरौली उधौली मार्ग पर रात करीब 8 बजे खेत से लौट रहे दो लोगों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिरौली गौसपुर निवासी 48 वर्षीय लल्लू राम पुत्र केशव रावत के रूप में हुई है। घायल युवक 18 वर्षीय ललित कुमार पुत्र रामनोहर, केवलापुर का निवासी है, जो मृतक का साला बताया जा रहा है। दोनों खेत से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने लल्लू राम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ललित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली बदोसराय के कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं अस्पताल पहुंच गईं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *