यमुनानगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक:युवक की मौत, मोहाली जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

यमुनानगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक:युवक की मौत, मोहाली जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

यमुनानगर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही ट्रैक्टर-ट्राली ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान कौशल (29) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव पिरथीपुर के रूप में हुई है। काम पर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार राहुल (21) पुत्र दलीप चंद निवासी गांव पिरथीपुर, थाना बिलासपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा कर चुका है और वर्तमान में सेक्टर-75 मोहाली, एसएएस नगर (पंजाब) में ट्रेनिंग कर रहा है। उसका चचेरा भाई कौशल (29) पुत्र नरेश कुमार, जिसने मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन में आईटीआई की थी, मोहाली की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। दोनों गांव पिरथीपुर से मोटरसाइकिल पर मोहाली के लिए निकले थे। मोटरसाइकिल कौशल चला रहा था और वह पीछे बैठा था। करीब 5:30 बजे जब वे बिलासपुर से रणजीतपुर रोड पर गांव मिलक्डा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने चल रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने तेज रफ्तार में चलते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। अस्पताल में कौशल को मृत घोषित किया गया अचानक ब्रेक लगाने से उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे टकरा गई। हादसे में कौशल को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया, जबकि राहुल भी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वह ट्रैक्टर-ट्राली का नंबर नहीं देख सका, लेकिन उसने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह चालक और वाहन की पहचान कर सकता है। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए पहले सीएचसी बिलासपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल जगाधरी में डॉक्टरों ने कौशल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का इलाज किया गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की सूचना पर पुलिस चौकी रणजीतपुर की टीम सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंची। घायल राहुल का बयान दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज जुटाने के बाद थाना बिलासपुर में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *