रामगढ़ (कैमूर) में मोहनिया-बक्सर मार्ग पर शनिवार को दैत्रा बाबा स्थान के पास एक सरकारी गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शिनी और एसडीपीओ प्रदीप कुमार रामगढ़ थाना पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया है। दुर्घटना में घायल हुए तीनों युवक मोहनिया के बरैथा गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान शिवम कुमार, आशीष कुमार और मिथिलेश पटेल के रूप में हुई है। एसडीएम के अनुसार, चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है, लेकिन उन्हें विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रामगढ़ (कैमूर) में मोहनिया-बक्सर मार्ग पर शनिवार को दैत्रा बाबा स्थान के पास एक सरकारी गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शिनी और एसडीपीओ प्रदीप कुमार रामगढ़ थाना पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया है। दुर्घटना में घायल हुए तीनों युवक मोहनिया के बरैथा गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान शिवम कुमार, आशीष कुमार और मिथिलेश पटेल के रूप में हुई है। एसडीएम के अनुसार, चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है, लेकिन उन्हें विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


