कन्नौज में बैक होती डीसीएम से टकराई बाइक:तीन लोग बुरी तरह घायल, बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे परिजन

कन्नौज में बैक होती डीसीएम से टकराई बाइक:तीन लोग बुरी तरह घायल, बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे परिजन

कन्नौज जिले के छिबरामऊ पश्चिमी बाईपास पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना धर्म कांटे से पीछे आ रही एक डीसीएम से बाइक टकराने के कारण हुई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कन्हैयालाल (36), उनके छोटे भाई अनिल और साले संजय (26) के रूप में हुई है। ये सभी कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के निवासी हैं। कन्हैयालाल अपनी बेटी राधिका की शादी के लिए मैनपुरी जिले के ग्राम इलाबॉस में निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे। यह हादसा छिबरामऊ पश्चिमी बाईपास स्थित श्रीराम धर्म कांटे के पास हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सौ सैय्या अस्पताल भेजा गया। सौ सैय्या अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कन्हैयालाल और संजय को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। अनिल को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनका इलाज सौ सैय्या अस्पताल में ही जारी है। परिजनों ने बताया कि कन्हैयालाल की बेटी राधिका की शादी 19 फरवरी को होनी है। वे इसी सिलसिले में निमंत्रण देने गए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *