बलौदाबाजार में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:दोस्त की बारात से लौटते समय कसडोल में हुआ हादसा, एक युवक घायल

बलौदाबाजार में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:दोस्त की बारात से लौटते समय कसडोल में हुआ हादसा, एक युवक घायल

बलौदाबाजार में देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना मुडीपार से पिपरछेड़ी के बीच हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। तीनों युवक ग्राम मुडीपार में अपने दोस्त सुरेंद्र पैकरा की बारात में शामिल होने गए थे। स्वागत समारोह के बाद वे अपने गांव खैरा दतान लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक 25 वर्षीय मोहन धुव और पीछे बैठे 22 वर्षीय खिलेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ग्राम खैरा दतान के निवासी थे। हादसे में 22 वर्षीय सतीश निषाद घायल हो गया, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। तीनों को एक निजी वाहन से पलारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉ. बी.एस. ध्रुव ने जांच के बाद मोहन और खिलेश्वर को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों को अस्पताल में रखा गया है और सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया है कि तीनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *