भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। मृतक की पहचान खरीक के करहरिया गांव निवासी जय किशोर शाह के पुत्र सुमित कुमार शाह (28) के तौर पर हुई है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 की है। घर में मचा कोहराम पत्नी काजल ने बताया कि मेरे पति सुमित मुझे मायके छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए PHC पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। मृतक की पहचान खरीक के करहरिया गांव निवासी जय किशोर शाह के पुत्र सुमित कुमार शाह (28) के तौर पर हुई है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 की है। घर में मचा कोहराम पत्नी काजल ने बताया कि मेरे पति सुमित मुझे मायके छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए PHC पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


