गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा पुल के पास देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवारों को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने चकमा दे दिया। इस वजह से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे को मामूली चोटें लगी हैं। दो घायलों की हालत नाजुक, सदर अस्पताल रेफर घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मगड़िहा गांव निवासी 40 वर्षीय धीरेन्द्र राम और 29 वर्षीय सियाराम राय के रूप में हुई है। दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। तीसरे युवक मृत्युंजय राय को हल्की चोटें लगी हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने धीरेन्द्र राम और सियाराम राय की हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। वहीं, मृत्युंजय राय का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। गांव लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से गिरिडीह आए थे। काम निपटाने के बाद वे शाम को अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रानीखावा पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने अचानक चकमा दे दिया। इससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा पुल के पास देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवारों को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने चकमा दे दिया। इस वजह से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे को मामूली चोटें लगी हैं। दो घायलों की हालत नाजुक, सदर अस्पताल रेफर घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मगड़िहा गांव निवासी 40 वर्षीय धीरेन्द्र राम और 29 वर्षीय सियाराम राय के रूप में हुई है। दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। तीसरे युवक मृत्युंजय राय को हल्की चोटें लगी हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने धीरेन्द्र राम और सियाराम राय की हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। वहीं, मृत्युंजय राय का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। गांव लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से गिरिडीह आए थे। काम निपटाने के बाद वे शाम को अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रानीखावा पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने अचानक चकमा दे दिया। इससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े।


