कटिहार में बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी:युवक ने फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू, टला हादसा

कटिहार में बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी:युवक ने फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू, टला हादसा

रविवार को कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख परवेज अंसारी उर्फ गुड्डू नामक एक युवक मौके पर पहुंचे। परवेज ने बिना समय गंवाए आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का इस्तेमाल किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परवेज अंसारी की बहादुरी की सराहना की। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को पास की एक दुकान में सुरक्षित रख दिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इलाके में परवेज अंसारी की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा हो रही है। रविवार को कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख परवेज अंसारी उर्फ गुड्डू नामक एक युवक मौके पर पहुंचे। परवेज ने बिना समय गंवाए आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का इस्तेमाल किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परवेज अंसारी की बहादुरी की सराहना की। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को पास की एक दुकान में सुरक्षित रख दिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इलाके में परवेज अंसारी की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *