बिहटा-सरमेरा टू लेन पर भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई कार, बरौनी रिफाइनरी के इंजीनियर की मौत; पत्नी-सास की हालत गंभीर

बिहटा-सरमेरा टू लेन मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) बरौनी के इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और सास गंभीर रूप से घायल हैं। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के पास की है। मृतक की पहचान चंडी के सिकरिया गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के पुत्र सुमित कुमार(36) के तौर पर हुई है। सुमित अपनी बीमार सास विभा देवी को छोड़ने के लिए अपनी पत्नी आस्था कुमारी के साथ बख्तियारपुर से शेखपुरा जा रहे थे। मलावां गांव के पास एक तीखे मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश में कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सुमित कुमार बरौनी रिफाइनरी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे और सपरिवार वहीं रहते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी और सास को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरमेरा में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। टर्निंग पर ओवरटेक के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। मामले की जांच जारी है। बिहटा-सरमेरा टू लेन मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) बरौनी के इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और सास गंभीर रूप से घायल हैं। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के पास की है। मृतक की पहचान चंडी के सिकरिया गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के पुत्र सुमित कुमार(36) के तौर पर हुई है। सुमित अपनी बीमार सास विभा देवी को छोड़ने के लिए अपनी पत्नी आस्था कुमारी के साथ बख्तियारपुर से शेखपुरा जा रहे थे। मलावां गांव के पास एक तीखे मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश में कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सुमित कुमार बरौनी रिफाइनरी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे और सपरिवार वहीं रहते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी और सास को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरमेरा में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। टर्निंग पर ओवरटेक के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *