बिहपुर विधायक का मधुरापुर में भव्य स्वागत:कहा- व्यापारियों, किसानों को डराने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

बिहपुर विधायक का मधुरापुर में भव्य स्वागत:कहा- व्यापारियों, किसानों को डराने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

नारायणपुर के मधुरापुर बाजार स्थित बापू द्वारा चौक पर शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार शैलेंद्र ने कहा कि मतदाताओं ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन पर भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नारायणपुर में अपराधियों और गुंडों को कड़ी चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि यदि कोई गुंडा व्यापारियों या किसानों को डराने-धमकाने का प्रयास करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खुद को अपराधियों के लिए सबसे बड़ा ‘दबंग’ बताया और उन्हें अपनी हरकतों से बाज आने की सलाह दी। विधायक शैलेंद्र ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बापू द्वारा चौक को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।उन्होंने आपसी समन्वय से इलाके के चहुमुखी विकास का आश्वासन दिया। विधायक ने राघोपुर से लेकर ननकार और मौजमा गनोल तक गंगा किनारे पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बाईपास मरीन ड्राइव बनाने की इच्छा व्यक्त की। नारायणपुर के मधुरापुर बाजार स्थित बापू द्वारा चौक पर शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार शैलेंद्र ने कहा कि मतदाताओं ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन पर भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नारायणपुर में अपराधियों और गुंडों को कड़ी चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि यदि कोई गुंडा व्यापारियों या किसानों को डराने-धमकाने का प्रयास करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खुद को अपराधियों के लिए सबसे बड़ा ‘दबंग’ बताया और उन्हें अपनी हरकतों से बाज आने की सलाह दी। विधायक शैलेंद्र ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बापू द्वारा चौक को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।उन्होंने आपसी समन्वय से इलाके के चहुमुखी विकास का आश्वासन दिया। विधायक ने राघोपुर से लेकर ननकार और मौजमा गनोल तक गंगा किनारे पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बाईपास मरीन ड्राइव बनाने की इच्छा व्यक्त की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *