बिहार के डिप्टी सिंह विजय सिन्हा शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर और शक्ति पीठ मां मंगलागौरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम आशा सिंह मोहल्ला पहुंचे। भाजपा नेता और ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। 10 दिन पहले झारखंड के देवघर में आशुतोष कुमार के भाई की मौत हो गई थी। परिजनों का हत्या का आरोप लगाया है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। राज्य सरकार अपराध के खिलाफ सख्त है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। न्याय दिलाने के लिए सरकार हर स्तर पर कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बिहार के डिप्टी सिंह विजय सिन्हा शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर और शक्ति पीठ मां मंगलागौरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम आशा सिंह मोहल्ला पहुंचे। भाजपा नेता और ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। 10 दिन पहले झारखंड के देवघर में आशुतोष कुमार के भाई की मौत हो गई थी। परिजनों का हत्या का आरोप लगाया है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। राज्य सरकार अपराध के खिलाफ सख्त है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। न्याय दिलाने के लिए सरकार हर स्तर पर कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


