राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दिनारा विधायक आलोक सिंह गुरुवार को भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने बिहार की आगामी राजनीति और नेतृत्व पर अपनी स्पष्ट राय रखी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए विधायक ने कहा कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि आगे की कमान किसके हाथ में होगी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि बिहार का भविष्य नीतीश कुमार के बनाए पदचिन्हों पर ही टिका है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आलोक सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की जो लंबी लकीर खींची है, आने वाले समय में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे उसी मार्ग पर चलना होगा। नीतीश जी ने बिहार को विकास के जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उससे पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं उठता।” नीतीश कुमार का बिहार के प्रति स्नेह नहीं होगा कम मुख्यमंत्री की दिल्ली जाने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं या दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होते हैं, तब भी बिहार के प्रति उनका स्नेह और विजन कम नहीं होगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी दिल्ली में रहें या कहीं और, बिहार को हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” आलोक सिंह ने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन से जो भी नया नेतृत्व आएगा, वह नीतीश जी के अनुभव और उनकी नीतियों को साथ लेकर ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिहार में विकास की गाथा रुकने वाली नहीं है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करता रहेगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दिनारा विधायक आलोक सिंह गुरुवार को भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने बिहार की आगामी राजनीति और नेतृत्व पर अपनी स्पष्ट राय रखी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए विधायक ने कहा कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि आगे की कमान किसके हाथ में होगी। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि बिहार का भविष्य नीतीश कुमार के बनाए पदचिन्हों पर ही टिका है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आलोक सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की जो लंबी लकीर खींची है, आने वाले समय में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे उसी मार्ग पर चलना होगा। नीतीश जी ने बिहार को विकास के जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उससे पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं उठता।” नीतीश कुमार का बिहार के प्रति स्नेह नहीं होगा कम मुख्यमंत्री की दिल्ली जाने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं या दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होते हैं, तब भी बिहार के प्रति उनका स्नेह और विजन कम नहीं होगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी दिल्ली में रहें या कहीं और, बिहार को हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” आलोक सिंह ने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन से जो भी नया नेतृत्व आएगा, वह नीतीश जी के अनुभव और उनकी नीतियों को साथ लेकर ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिहार में विकास की गाथा रुकने वाली नहीं है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करता रहेगा।


