बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छातापुर के वर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू शनिवार की शाम सुपौल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बजट में बिहार पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्य में विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उपस्थित जिला अध्यक्ष नरेंद्र कृष्ण देव, नगर परिषद चेयरमैन राघवेंद्र राघव, पूर्व जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बजट की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि में दस प्रतिशत बढ़ोतरी नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि इस बार बिहार को केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता राशि में लगभग दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब बिहार को करीब एक लाख बासठ हजार करोड़ रुपये का सहयोग मिल रहा है, जो राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बजट में बिहार के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। पटना के आसपास शिप रिपेयरिंग कारखाना स्थापित किया जाएगा, जिससे जलमार्ग को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि पलायन पर भी रोक लगेगी। कहा- सुपर एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन परियोजना को भी मंजूरी विधायक बबलू ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुपर एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन परियोजना को भी मंजूरी मिली है। यह ट्रेन बनारस से सिलिगुड़ी तक चलेगी और पूरे बिहार से होकर गुजरेगी। इससे पटना से सिलिगुड़ी की दूरी महज तीन घंटे के भीतर तय हो सकेगी। यह परियोजना बिहार के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने जलमार्ग विकास पर भी जोर देते हुए कहा कि गंगा, गंडक, कोसी और बागमती सहित करीब दस नदियों में जल परिवहन शुरू किया जाएगा। छोटे-छोटे जहाजों के परिचालन से सड़क और रेल पर दबाव कम होगा, साथ ही परिवहन लागत घटने से आम लोगों को राहत मिलेगी। मेक इन इंडिया के तहत बिहार में उद्योग स्थापित किए जाएंगे
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत बिहार में सेमीकंडक्टर और अन्य उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि बजट में लड़कियों के लिए हर जिले में उच्च स्तरीय छात्रावास खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। नीरज कुमार सिंह बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार को लगातार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है और आने वाले वर्षों में राज्य में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छातापुर के वर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू शनिवार की शाम सुपौल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बजट में बिहार पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्य में विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उपस्थित जिला अध्यक्ष नरेंद्र कृष्ण देव, नगर परिषद चेयरमैन राघवेंद्र राघव, पूर्व जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बजट की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि में दस प्रतिशत बढ़ोतरी नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि इस बार बिहार को केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता राशि में लगभग दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब बिहार को करीब एक लाख बासठ हजार करोड़ रुपये का सहयोग मिल रहा है, जो राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बजट में बिहार के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। पटना के आसपास शिप रिपेयरिंग कारखाना स्थापित किया जाएगा, जिससे जलमार्ग को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि पलायन पर भी रोक लगेगी। कहा- सुपर एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन परियोजना को भी मंजूरी विधायक बबलू ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुपर एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन परियोजना को भी मंजूरी मिली है। यह ट्रेन बनारस से सिलिगुड़ी तक चलेगी और पूरे बिहार से होकर गुजरेगी। इससे पटना से सिलिगुड़ी की दूरी महज तीन घंटे के भीतर तय हो सकेगी। यह परियोजना बिहार के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने जलमार्ग विकास पर भी जोर देते हुए कहा कि गंगा, गंडक, कोसी और बागमती सहित करीब दस नदियों में जल परिवहन शुरू किया जाएगा। छोटे-छोटे जहाजों के परिचालन से सड़क और रेल पर दबाव कम होगा, साथ ही परिवहन लागत घटने से आम लोगों को राहत मिलेगी। मेक इन इंडिया के तहत बिहार में उद्योग स्थापित किए जाएंगे
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत बिहार में सेमीकंडक्टर और अन्य उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
अंत में उन्होंने कहा कि बजट में लड़कियों के लिए हर जिले में उच्च स्तरीय छात्रावास खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। नीरज कुमार सिंह बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार को लगातार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है और आने वाले वर्षों में राज्य में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।


