उद्योग और निवेश का हब बनेगा बिहार:सम्राट चौधरी बोले- निवेशकों को 15 दिन में मिलेगी मंजूरी और आसान लोन, सिस्टम दुरुस्त होगा

उद्योग और निवेश का हब बनेगा बिहार:सम्राट चौधरी बोले- निवेशकों को 15 दिन में मिलेगी मंजूरी और आसान लोन, सिस्टम दुरुस्त होगा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के बाद अब राज्य सरकार ने बिहार को उद्योग और निवेश का हब बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ रहा है और उद्योगों के माध्यम से राज्य की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाई दी जाएगी। 15 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, मिलेगा आसान लोन सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग लगाने के लिए भूमि उपलब्ध करा रही है और सभी जरूरी प्रक्रियाएं महज 15 दिनों के भीतर पूरी की जा रही हैं। इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि निवेशकों को किसी तरह की परेशानी न हो। पटना क्लब में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित ‘पधारो म्हारो देश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उद्योगों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उद्योग लगेंगे तो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और बिहार समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। निवेशकों को सुरक्षा और भरोसे का माहौल उन्होंने कहा कि अब वह दौर पीछे छूट चुका है जब बिहार को केवल पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता था। आज बिहार में आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सड़क, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था के बाद अब राज्य सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। सम्राट चौधरी ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे निश्चिंत होकर बिहार में निवेश करें। राज्य सरकार उनकी सुरक्षा और सुविधा की पूरी गारंटी देती है। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और किसी को भी उद्योगपतियों या व्यापारियों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिहार अब निवेश और व्यवसाय के लिए पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अनुकूल राज्य बन चुका है। कचरे की सफाई से लेकर सिस्टम की सफाई तक उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में केवल सड़कों और शहरों की सफाई ही नहीं हो रही, बल्कि सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जहां-जहां गंदगी या अव्यवस्था है, वहां तेजी से सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो और भी तेज़ी से सफाई अभियान चलाया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत त्वरित मंजूरी मिले और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के आने से न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इससे पलायन रुकेगा और बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिलेगा। बिहार सरकार उद्योगों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा किया जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के बाद अब राज्य सरकार ने बिहार को उद्योग और निवेश का हब बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ रहा है और उद्योगों के माध्यम से राज्य की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाई दी जाएगी। 15 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, मिलेगा आसान लोन सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग लगाने के लिए भूमि उपलब्ध करा रही है और सभी जरूरी प्रक्रियाएं महज 15 दिनों के भीतर पूरी की जा रही हैं। इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि निवेशकों को किसी तरह की परेशानी न हो। पटना क्लब में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित ‘पधारो म्हारो देश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उद्योगों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उद्योग लगेंगे तो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और बिहार समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। निवेशकों को सुरक्षा और भरोसे का माहौल उन्होंने कहा कि अब वह दौर पीछे छूट चुका है जब बिहार को केवल पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता था। आज बिहार में आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सड़क, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था के बाद अब राज्य सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। सम्राट चौधरी ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे निश्चिंत होकर बिहार में निवेश करें। राज्य सरकार उनकी सुरक्षा और सुविधा की पूरी गारंटी देती है। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और किसी को भी उद्योगपतियों या व्यापारियों को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिहार अब निवेश और व्यवसाय के लिए पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अनुकूल राज्य बन चुका है। कचरे की सफाई से लेकर सिस्टम की सफाई तक उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में केवल सड़कों और शहरों की सफाई ही नहीं हो रही, बल्कि सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जहां-जहां गंदगी या अव्यवस्था है, वहां तेजी से सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो और भी तेज़ी से सफाई अभियान चलाया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत त्वरित मंजूरी मिले और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के आने से न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इससे पलायन रुकेगा और बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिलेगा। बिहार सरकार उद्योगों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *